फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहतलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 08 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चैत्र माह के मेले खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। बाबा की नगरी में रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शनिवार देर शाम को यहां पर अंबाला से दो हजार श्रद्धालुओं का जत्था बाबा जी के दर्शनों को पहुंचा।
विज्ञापन


सुबह और शाम को बाबा बालक नाथ के तपोस्थली मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से माहौल  भक्तिमय बना दिया। जय बाबे दी के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

शनिवार शाम को अंबाला सिद्ध मंडल अंबाला कैंट से भक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में दो हजार श्रद्धालु का एक जत्था बाबा जी की तपोभूमि पर पहुंचा। अवतार सिंह ने बताया कि अंबाला से यह उनकी 43वीं यात्रा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार रात को श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का गुणगान और जयकारे लगाकर रात बीताई। रविवार सुबह तपोस्थली मंदिरों के दर्शनों के पश्चात 10 बजे दियोटसिद्ध गुफा के दर्शनों के लिए रवाना हो गए। सोमवार को गुरुनाझाड़ी मंदिर और उसके पश्चात शिव मंदिर बच्छरेटू के दर्शन करके वापस अंबाला चले जाएंगे।

अंबाला में 4 जून को बाबा जी का जागरण और 5 जून को अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाहतलाई मंदिर न्यास के प्रभारी सुखदेव चंदेल ने बताया कि बाबा जी के श्रद्धालुओं को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के करीब शौचालय और स्नानागार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें