फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई में आग से दुकान सहित सात झुग्गियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रवासी मजदूरों के बच्चों की किताबों सहित जला सारा सामान
विज्ञापन

-घटना में करीब 11 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
-सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते निकाला दुकान से सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में भीषण आग लगने से एक दुकान का सामान और सात झुग्गियां जल कर राख हो गईं। घटना में करीब 11 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना में प्रवासी मजदूरों के बच्चों की किताबों सहित सभी दस्तावेज भी जल गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12.20 पर सरहयाली पुल के समीप प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली की सात झुग्गियां जल कर राख हो गईं। आग की चपेट में एक दुकान भी आई। हालांकि सरहयाली पुल पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों ने दुकान के अंदर रखे गैस सिलिंडर को निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने टल गया। हालांकि दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। दुकानदार अनिता ने बताया की वह अपनी बेटी के साथ दुकान के अंदर काम कर रही थी की अचानक देखा कि प्रवासियों की झुग्गियों से धुआं निकल रहा है। आग इतनी तेज फैल गई कि दुकान से भी कोई समान नहीं निकाल पाई। उसकी आज तक की सारी कमाई और चैत्र मेलों के लिए जो सामान खरीद कर रखा था, वह भी जल कर राख हो गया। प्रवासी नरेश कुमार, राम बाबू, रीता देवी, मुन्नी देवी, फुलो साहनी, भरत साहनी, बलेसर साहनी ने बताया की वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। सुबह ही काम पर चले गए। झुग्गियों में खाने, पहनने के साथ नकदी और बच्चों की किताबें, आधार कार्ड, बैंक की कॉपियां, जल कर राख हो गए। उन्हें करीब एक-एक लाख का नुकसान हो गया है। उधर मेला अधिकारी और झंडूता के नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने मौके पर जाकर अग्निकांड पीड़ितों से मिले। उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से शीघ्र ही सहायता की जाएगी। हल्का पटवारी को मौके पर जाकर पीड़ितों को अग्निकांड से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उधर, तलाई थाना प्रभारी अमीता चौधरी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें