फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें नवरात्र के दिन हुई कालरात्रि की पूजा

Sat, 08 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
navratra celebration - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव में दुर्गा पूजा की धूम रही। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सातवें नवरात्र के दिन देवी कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। दुर्गा पूजा की 7वीं संध्या पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रौड़ा के विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका और एकांकी की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सामाजिक समस्याओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने दर्शकों की अच्छी खासी तालियां बटोरीं। स्कूल के उभरते हुए कलाकारों ने माया की छाया शीर्षक से नृत्य नाटिका पेश की।

इस नृत्य नाटिका में अंधविश्वास पर जमकर प्रहार किए गया। इन कलाकारों ने रोटी का टुकड़ा शीर्षक से एकांकी नाटक भी पेश किया। इस नाटक में यह दर्शाया गया कि गरीबी एक अभिशाप है। इन कलाकारों को दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा और बिहार से विशेष रूप से आईं डॉ. वीना व रांची विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति एनएल नड्डा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कृष्ण लाल नड्डा, बालमुकंद शर्मा, राम लाल पुंडीर, रितेश पंवर, ओपी नड्डा और जीवन शर्मा उपस्थित रहे। दुर्गा पूजा समिति की महासचिव पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बताया कि 9 और 10 अक्तूबर की संध्याएं उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों के नाम रहेगी। जिला भाषा विभाग के सौजन्य से इन दोनों संध्याओं पर पंजाब, उत्तरप्रदेश, पश्चिमी बंगाल और मणिपुर राज्यों के 84 कलाकार अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति के दर्शन करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें