फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े सरकारी भवनों की जानकारी 1 अप्रैल तक भेजें : डीसी

Fri, 13 Mar 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- भवन के खाली होने का कारण रिपोर्ट में किया जाए स्पष्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में खाली पड़े सरकारी भवनों के संबंध में शुक्रवार को बैठक हुई। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में खाली पड़े भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और
विज्ञापन


उपायुक्त राहुल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने अधीन खाली पड़े भवनों की जानकारी निर्धारित प्रारूप (फॉर्मेट) में तैयार कर 1 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया जाए कि भवन खाली होने के क्या कारण हैं और इन भवनों का भविष्य में किस प्रकार उपयोग (यूटिलाइजेशन) किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि खाली पड़े भवनों का शीघ्र उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार, तहसीलदार बबीता धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें