फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे लोगों के सैंपल शिमला भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। दिल्ली मरकज से भाग लेकर बिलासपुर लौटे 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिए हैं। जहां से सोमवार सुबह तक रिपोर्ट आने की संभावना है। प्रशासन ने सभी सात लोगों को होम क्वारंटीन में रखा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर की थी। हालांकि पुलिस ने पहले मरकज में गए लोगों को अपनी पहचान उजागर करने की समय भी दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त लोग भी दिल्ली गए हुए थे। जिसके बाद ट्रेवल हिस्ट्री देखी गई तो उक्त लोग मुंबई और दिल्ली गए हुए पाए गए। जिसके बाद उक्त लोगों के खिलाफ शनिवार शाम को एफआईआर दर्ज की गई है। सीएमओ बिलासपुर ने बताया कि सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें