फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन घर पर करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने शिक्षा मंत्री से बोर्ड द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों से घर पर करवाने की मांग की है। महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा, प्रांत महामंत्री विनोद सूद व प्रेस सचिव विशाल ठाकुर ने बताया कि शिक्षा मंत्री को संघ की तरफ से एक मांग पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के अलावा इस शैक्षणिक सत्र को एक माह आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांग पत्र में 15 अप्रैल से 1 माह के लिए ग्रीष्म काल छुट्टियों की घोषणा किए जाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए व कोरोना संक्रमण के इस दौर में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा ली गई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा घर से करवाए जाने का आग्रह भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रॉपिंग सेंटर से उत्तर पुस्तिकाओं को कलेक्ट किए जाने व मूल्यांकन के बाद दोबारा उसी स्थान पर जमा कराने की मांग इस मांग पत्र में शामिल है। उन्होंने कहा कि बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा अभी तक पूर्ण नहीं हुई है। कई विद्यार्थियों के पेपर अभी शेष बचे हैं। घर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करके समय की बचत होगी व समस्या की इस घड़ी से निकलने के बाद परीक्षा परिणाम समय पर निकालने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें