फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समाज में नैतिकता, मुद्दे और चुनौतियां विषय पर सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर के प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

बिलासपुर महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने करवाया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन समाज में नैतिकता, मुद्दे और चुनौतियां विषय पर किया गया। इसका आयोजन महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने करावाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ परीक्षा नियंत्रक जेएस नेगी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में की नोट वक्ता के तौर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से डॉक्टर सरबजीत सिंह, रिसोर्स पर्सन के तौर पर डॉक्टर किशन लाल और चेयर पर्सन के तौर पर डॉक्टर सुरेश शर्मा ने भाग लिया। इसके अलावा देश भर से 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत किया। सेमिनार में कुल 72 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और सेमिनार में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन यहां पर किया जा रहा है। इसमें पूरे देश भर से प्रतिभागी भाग लेने आए हैं। कन्वीनर डॉ. श्याम लाल ने कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन को करने का प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें