फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन

Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में अंडर-16 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में भाग लेते खिलाड़ी ।
विज्ञापन
ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में दिखा खासा उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में रविवार को बिलासपुर की जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि चयनित टीम में कुल 26 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


अखिल धीमान, सुवांश द्विवेदी, मयंक शर्मा, प्रिंस, अंश, अखिलेश, अर्नव, मनन, राघव, ईवान, अभिनव, अभय, सूर्या, आरव, अंशुल, कार्तिक, सक्षम, आर्यन, प्रतीक, प्रिंस ठाकुर, शिवांश, आर्यन, युवराज, काव्या, निद्वेश व आरव भोगल टीम के लिए चुने गए। चयन समिति में चेयरमैन उमेश गौतम और सदस्यों विशाल रतवान, यशपाल, जितेंद्र ठाकुर, विनेंद्र डोगरा और आशीष कपिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिव विशाल जगोता ने बताया कि इस टीम का चयन आगामी टूर्नामेंट्स के लिए किया गया है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम बिलासपुर क्रिकेट का भविष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें