फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीर उत्सव 2025 : 2 अक्तूबर को मैराथन दौड़ से होगा शुभारंभ

Wed, 24 Sep 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का होगा आयोजन
विज्ञापन

कबड्डी, हैंडबाल, बास्केटबाल और बैडमिंटन में होगी क्लस्टर टीमों प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में इस साल सीर उत्सव 2025 का आयोजन 2 और 3 अक्तूबर को किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार उत्सव दो दिवसीय होगा, जबकि पहले यह केवल एक दिन ही मनाया जाता था।
उत्सव की शुरुआत 2 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे सीर खड्ड पुल से मैराथन दौड़ के साथ होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-19 और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। पंजीकरण के लिए प्रतिभागी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के प्रिंसिपल परमजीत सिंह से 9418478122 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

उसी दिन कबड्डी, हैंडबाल, बास्केटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके लिए आठ क्लस्टर बनाए गए हैं। घुमारवीं, कुठेड़ा, हटवाड़, कपाड़हा, भराड़ी, हरलोग, भगेड़ और दधोल। प्रत्येक क्लस्टर की टीमें गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के मैदान में मुकाबला करेंगी। विजेता टीम को 5100 रुपये, उपविजेता टीम को 4100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2100 रुपये, उपविजेता को 1500 रुपये नकद मिलेगा। पंजीकरण के लिए 7018692867 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि सीर उत्सव खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे उत्सव में सक्रिय भाग लें और इसे सफल बनाएं।

इनसेट
खेल आयोजन के लिए बनी समितियां
खेलों के सफल आयोजन के लिए समितियां बनाई गई हैं। वॉलीबाल संयोजक डंगार स्कूल डीपीई संजय कुमार,
कबड्डी संयोजक प्रेम सिंह वशिष्ठ, हैंडबाल संयोजक स्नेह लता, ओवरऑल इंचार्ज जगदेव सिंह मेहता और सह संयोजक स्नेह लता होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें