सीर उत्सव घुमारवीं में पूजा अर्चना करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य। स्रोत: डीपीआरओ
मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में किया दो दिवसीय सीर उत्सव का शुभारंभ
बोले- प्राचीन संस्कारों और परंपराओं को नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ाना है उद्देश्य
रुक्मिणी कुंड में पूजा-अर्चना कर पवित्र जल को सीर खड्ड में किया प्रवाहित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित दो दिवसीय सीर उत्सव का विधिवत शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। उन्होंने रुक्मिणी कुंड में पूजा-अर्चना कर पवित्र जल को सीर खड्ड में प्रवाहित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी सहज राम भी मौजूद रहे।
मंत्री ने गांधी चौक पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आयोजित योग सत्र में भाग लिया। उन्होंने लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इसके बाद नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना और कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने पुराना बस स्टैंड से गांधी चौक होते हुए सीर खड्ड तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा का गो पूजन कर समापन किया गया। राजेश धर्माणी ने कहा कि सीर का अर्थ निरंतर बहने वाली धारा है। सीर उत्सव का उद्देश्य प्राचीन संस्कारों और परंपराओं को नई तकनीकों के साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ाना है। यह उत्सव सांस्कृतिक, सामाजिक और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। साथ ही योग सत्रों के नियमित आयोजन के लिए भूमि और सुविधाओं की व्यवस्था की बात भी कही। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद, एसडीएम गौरव चैधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सीर उत्सव घुमारवीं में पूजा अर्चना करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य। स्रोत: डीपीआरओ
सीर उत्सव घुमारवीं में पूजा अर्चना करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य। स्रोत: डीपीआरओ