फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उपायुक्त रोहित जम्वाल ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सेक्टर ऑफिसरों, पुलिस सेक्टर ऑफिसरों और ऑफिशियल की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

सब डिवीजन सदर के तहत शहर में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और पीएसआई लेखराज (89880.21438) की नियुक्ति की गई है। बरमाणा में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बैरी, एएसआई लक्ष्मण दास पुलिस स्टेशन बरमाणा (82788.85036), चांदपुर/कंदरौर/घाघस में उपनिदेशक बागवानी, एएसआई राकेश कुमार पुलिस स्टेशन सदर (86290.60498), कोठीपुरा/जामली में सहायक निदेशक मत्स्य व एएसआई विजय कुमार पुलिस स्टेशन सदर (94182.60117), ब्रह्मपुखर/दयोथ/जुखाला/नम्होल में उपनिदेशक कृषि और एसआई कर्ण सिंह पीपी नम्होल (94187.94874) की नियुक्ति की गई है।
सब डिवीजन घुमारवीं में टाउन/छत/कपाहड़ा में भू-संरक्षण अधिकारी घुमारवीं व इंस्पेक्टर सुनील दत्त पुलिस स्टेशन घुमारवीं (94184.94153), सब तहसील भराड़ी में बीडीओ घुमारवीं व एएसआई राजकुमार पुलिस स्टेशन भराड़ी (94180.83622), अमरपुर/भगेड़/पनोल में कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग घुमारवीं व एएसआई जगदीश चंद पुलिस स्टेशन घुमारवीं (94183.66990), हरलोग/कुठेड़ा/मल्यावर में कार्यकारी अभियंता जल शक्ति विभाग घुमारवीं व एएसआई विद्या सागर पुलिस स्टेशन घुमारवीं (94185.12785) की नियुक्ति की गई है। सब डिवीजन झंडूता में झंडूता/ऋषिकेश में बीडीओ झंडूता व एएसआई चमन लाल पुलिस स्टेशन झंडूता (85804.99392), कलोल/तलाई में कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग झंडूता व एएसआई राजेश कुमार पुलिस स्टेशन झंडूता (94184.80597), बरठीं में कार्यकारी अभियंता जल शक्ति विभाग झंडूता व एएसआई हंसराज पुलिस स्टेशन तलाई (70186.99596) की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

सब डिवीजन श्री नयनादेवी जी में स्वारघाट-गम्बर पुल में बीडीओ स्वारघाट व एएसआई रविंद्र कुमार पुलिस स्टेशन स्वारघाट (94590.04337), श्री नयनादेवी जी कोट में एसडीओ लोक निर्माण विभाग श्री नयना देवी जी व एएसआई रूपेंद्र सिंह पुलिस स्टेशन कोट (94187.92876) की नियुक्ति की गई है। एसडीएम और डीएसपी संबंधित क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारी और पुलिस सेक्टर अधिकारियों के प्रभारी होंगे। तहसीलदार/एसएचओ, पंचायतीराज संस्थाओं व स्थानीय शहरी निकाय के प्रतिनिधि भी अपने क्षेत्राधिकार में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।
अधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्राधिकार में जाकर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की अनुपालना का जायजा लेंगे। यदि कोई उल्लंघना का मामला सामने आता है तो इसकी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे और एसडीएम प्रतिदिन सायं 6 बजे तक समेकित रिपोर्ट उपायुक्त को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें