फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण, समस्याएं जानीं

विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला पलेला मे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम घुमारवीं। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। एसडीएम घुमारवीं ने बुधवार को विभिन्न संस्थागत और होम क्वारंटीन लोगों से संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम संस्थागत क्वारंटीन केंद्र प्राथमिक पाठशाला पलेला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरड़ीं का जायजा किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत हरलोग में होम क्वारंटीन किए गए लोगों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला पलेला में एक महिला को संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। यह महिला कोयंबटूर से आई हुई है। संस्थागत क्वारंटीन केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरड़ीं में चार लोगों को रखा हुआ था। इनमें से दो लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके चलते इन दोनों को घर भेज दिया गया है। इन दोनों के घरों के बाहर कोविड-19 का पोस्टर चस्पां कर दिया गया है तथा इन्हें हिदायत दी गई है कि 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन

उसके अगले 14 दिन यह लोग पूर्ण रूप से एहतियात बरतेंगे। अन्य दो लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसके अलावा इस संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में आज एक व्यक्ति और रखा गया है। शशिपाल शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत हरलोग में कुल 6 लोगों को होम क्वारंटीन करके रखा गया है। संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें