फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रिप्ट लेखिका और टैक्सी चालक में बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डा पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब मुंबई की एक स्क्रिप्ट लेखिका कुल्लू जाने के लिए टैक्सी बदलने लगी। लेखिका ने जिस टैक्सी में चंडीगढ़ से आई थी उसके चालक पर बदसलूकी करने और उसे ढांक से फेंकने की धमकी देने के आरोप लगाए। सिटी चौकी पुलिस ने दोनों को चौकी में ले जाकर मामला सुलझाया। इसके बाद टैक्सी चालक को चेतावनी देकर वापस चंडीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार मुंबई की एक स्क्रिप्ट लेखिका ने चंडीगढ़ से कुल्लू जाने के लिए टैक्सी बुक की थी। जब वह कीरतपुर के पास पहुंची तो चालक को कहा कि गाड़ी का एसी ऑन कर दे। लेकिन टैक्सी चालक ने एसी ऑन करने से इनकार कर दिया। स्वारघाट के नजदीक पहुंचने पर लेखिका ने कहा कि वे उसके साथ सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है, इसलिए उसके साथ नहीं जाएगी। जब महिला ने टैक्सी चालक को सामान उतारने को कहा तो चालक ने ढांक के पास गाड़ी खड़ी कर दी। कहा कि पहले जीभी तक का किराया दे, नहीं तो उसे ढांक से नीचे फेंक देगा। लेखिका ने सूझबूझ से काम लिया और चालक को आगे चलने को कहा। बिलासपुर पहुंचने पर उसने दूसरी टैक्सी बुक करवा ली, लेकिन बस अड्डा पहुंचने पर दोनों में बहस हो गई। पुलिस दोनों को सिटी चौकी लेकर गई और चालक को उसके पैसे देकर वापस भेजा। लेखिका को भी दूसरी टैक्सी में कुल्लू भेजा गया। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें