फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जंगली नीलगाय से टक्कर के बाद स्कूटी हादसा

Wed, 06 May 2026 05:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

झंडूता क्षेत्र के भदोल जंगल में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर )। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदोल जंगल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी सवार महिला को अचानक सामने आई नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राधिका शर्मा निवासी रोहन स्कूटी पर नंगराव की ओर जा रही थीं। रास्ते में ख्याली राम निवासी नंदनगराओं ने उससे लिफ्ट ली। जब वे भदोल जंगल के पास कैलू सिद्ध मंदिर मार्ग पर पहुंचे तो अचानक जंगल से एक नीलगाय दौड़ती हुई आई और स्कूटी से टकरा गई। टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई और दोनों सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान ख्याली राम की मौत हो गई। पुलिस सहायता कक्ष से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतक के बेटे कर्म चंद सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक या संदेह व्यक्त नहीं किया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें