फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला में अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में बुधवार को तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता चार सितंबर तक चलेगी। इसमें 13 विद्यालयों के करीब 160 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सीता राम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चंदेल ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बरमाणा, छकोह, पंजगाईं, बैरी, दसगांव, हरनोडा, धार-टटोह, मलोखर, सोहरी, रानीकोटला, सोलधा, सिकरोहा और जुखाला स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान जुखाला स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीता राम ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने भी इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है और आज इसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा विकसित होता है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबू राम ठाकुर, बीडीसी सदस्य रामपाल ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य निभा ठाकुर, मार्कंडेय पंचायत के उप प्रधान विनोद कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें