फुटबाल में सोलन, हॉकी में सिरमौर बना विजेता
सोलन को हराकर बिलासपुर ने बास्केटबाल के फाइनल में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कन्या पाठशाला बिलासपुर में चल रही स्कूली अंडर-19 छात्रा वर्ग की 66वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हॉकी, फुटबाल और बास्केटबाल के मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन हैंडबाल का फाइनल मुकाबला बिलासपुर और सिरमौर के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच का स्कोर 38-7 रहा। फुटबाल का फाइनल शिमला और सोलन के बीच खेला गया। सोलन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 1-0 के अंतर से खिताब अपने नाम किया। वहीं हॉकी का फाइनल ऊना और सिरमौर के बीच खेला गया। इस मैच सिरमौर ने 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं बास्केटबाल के सेमीफाइनल में बिलासपुर ने सोलन को 64-23 से हराया। तीसरे दिन प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक रेणू कौशल, नरेश चंदेल, तिलक, राजेश ठाकुर, जगदेव मेहता, अशोक और विकास पुंडीर मौजूद रहे।