फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में हिमाचल प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान
स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता, जल संरक्षण सहित अन्य का किया मूल्यांकन
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से मिलेगा मेरिट प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये का अतिरिक्त अनुदान

प्रियंका ठाकुर
बिलासपुर। जिले के लिए गौरव का क्षण है। शिक्षा खंड झंडूता के तहत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में नंद स्कूल ने देशभर में दूसरा और हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल ने ग्रामीण श्रेणी-1 में पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पाठशाला को यह राष्ट्रीय सम्मान विद्यालय परिसर में स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता, जल संरक्षण, प्रभावी कचरा प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता और परिसर की हरियाली में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए दिया गया है। यह सफलता जिला स्तर पर शुरू हुई, जिसमें जिले के सभी राजकीय विद्यालयों और 46 निजी विद्यालयों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से आठ विद्यालय चयनित किए गए थे। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तरसूह, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मजारी-1, राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मल्यावर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेहथी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं शामिल थे। हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के लिए नामित कुल 20 स्कूलों में बिलासपुर से दो विद्यालय चुने गए थे, जिनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद भी एक है। एसएचवीआर के तहत चयनित प्रत्येक स्कूल को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा एसएचवीआर गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए एक लाख रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। स्कूल मुखिया के लिए शैक्षणिक भ्रमण भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रोत्साहन विद्यालयों को स्वच्छ और हरित पहल जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक शिक्षा गुणवत्ता बिलासपुर निशा गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद ने जिले के अन्य विद्यालयों के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। डाइट बिलासपुर प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय मान्यता जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे और अधिक विद्यालय स्वच्छ एवं हरित पहल अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर एसएचवीआर जिला समन्वयक नरवीर सिंह चंदेल के समर्पित प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उन्होंने चार माह से अधिक समय तक स्कूलों का मार्गदर्शन किया और गुणवत्तापूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें