फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बध्यात में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, शशि बाला बनीं प्रधान

Sun, 28 Jun 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बध्यात की नई विद्यालय प्रबंधन समिति। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
अन्नू कुमारी उप-प्रधान चुनी गईं, विद्यालय विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च विद्यालय बध्यात में हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी मुख्याध्यापक अरुण भारद्वाज ने की। उन्होंने पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विद्यालय के विकास में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

आम सभा में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष इमरान ने अध्यक्ष पद के लिए शशि बाला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी अभिभावकों ने एकमत से समर्थन किया। वहीं, उप-प्रधान पद के लिए अन्नू कुमारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के अन्य सदस्यों में निशा देवी, कुसुमावती, रीता देवी, मीना देवी, पूजा देवी, सविता देवी, लखवीर सिंह, सपना कुमारी, हसीना और सुनीता देवी को चुना गया। सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रूमा चंदेल, विद्यालय को गोद लेने वाली सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं नीलम ठाकुर और वार्ड सदस्य मंजू देवी को पदेन सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्याध्यापक अरुण भारद्वाज के अलावा शिक्षिका रश्मि गौतम, शिवाली सरोच, मनीषा, आशुतोष शर्मा, रामप्यारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें