फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठीपुरा स्कूल के मेधावी छात्रों का सम्मान

Wed, 27 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया। समारोह में राज्य योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्कूल के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन भी किया।

समारोह में प्रधानाचार्या डा. शोभा गर्ग ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा।
विज्ञापन


समारोह में मुख्यातिथि ने खेल व सांस्कृृतिक गतिविधियों में राष्ट्र और प्रदेश स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करने वाली 12वीं की छात्रा चकोरी को विशेष रूप से सम्मान्नित किया।

मुख्यातिथि ने साल भर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रही छठी कक्षा की ज्योति, मुस्कान और शालू सातवीं कक्षा की इंदू शर्मा, फरहीन और नीतिका आठवीं कक्षा की अंकिता शर्मा, पल्लवी शर्मा, नयना और मनीषा को सम्मानित किया गया। 9वीं कक्षा की नवीता कुमारी, शिवम और पूजा शर्मा जबकि दसवीं कक्षा की पुष्पा देवी, पूजा और सपना को सम्मानित किया गया।

दस जमा एक साइंस में तनवी, परीक्षा देवी, प्रियंका और शिवम। जमा एक कामर्स संकाय के सुनील ठाकुर, विजय कुमार और शालिनी जमा एक कला संकाय की सपना, रुबीना और सुमना शर्मा को सम्मान मिला। जबकि जमा दो की साइंस कक्षा के दीपक शर्मा, करिश्मा गौतम और पल्लवी देवी जमा दो के कामर्स संकाय की मोनिका शर्मा, चंदन शर्मा और लखनपाल जमा दो कला विषय से शबनम, कर्ण ठाकुर और रीनू को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सपना, कोमल, रुबीना, पूजा ठाकुर, साक्षी, शिवानी शर्मा, पूजा, सपना, सुमन, पूजा ठाकुर, उमा, तनवी, मनीषा, शुभम, सपना, रानी कुमारी, अक्षय, गौरव धीमान, शालू, जितेंद्र शर्मा, पूजा, अतिक्षा, परीक्षा, सुमन शर्मा, उमा, रानी कुमारी, तमन्ना, अंजली शर्मा, किरण, ज्योति, अंकिता, फरहीन, रजनीश, राहुल, शुभम, रिशव चौधरी, प्रीती ठाकुर, परीक्षा, प्रियंका और हीना को भी सम्मान्नित किया गया।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह, अनिल कुमार, नंदलाल, जगदीश चंद, रामदयाल, कुलदीप, रत्न लाल, लेखराम ठाकुर, बलबीर ठाकुर, चंदूराम और किरपा राम सहित लोक निर्माण, आईपीएच जबकि विद्युत विभाग के अधिकारी, अध्यापक और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें