फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! लावारिस पशुओं ने मुश्किल किया चलना

Wed, 27 Jan 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत नगर परिषद एवं ग्राम पंचायत लुहारवीं में लावारिस पशुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। शहर में लावारिस पशुओं ने आतंक बचाकर रखा है।
विज्ञापन


इस वजह से लोगों का शहर की गलियों से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। इलाके के लोगों ने एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के समाधान की मांग की है।

बुधवार को नगर परिषद घुमारवीं और ग्राम पंचायत लुहारवीं के ग्रामीणों ने पार्षद राकेश चोपड़ा और किसान एवं जन संघर्ष समिति महासचिव बृजलाल शर्मा की अगुवाई में एसडीएम आदित्य नेगी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस अवसर पर सहकारी सभा लुहारवीं के प्रधान सोहन सिंह, सदाराम चंदेल, सुरेंद्र कुमार, अमर सिंह, शमशेर सिंह, संजीव कुमार, महेंद्र रत्वान, इंद्रपाल, राजेश कुमार, तुलसी राम, रत्न लाल, संजीव कुमार मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद घुमारवीं, ग्राम पंचायत लुहारवीं के क्षेत्रों में लावारिस पशुओं ने आतंक मचाया है। इस वजह से किसानों का जीना मुश्किल हो गया है। पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस वजह से किसानों ने खेती करना तक छोड़ दिया है। जबकि शहर में भी लावारिस पशुओं की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। पशु लोगों पर हमला कर हैं।

इन हमलों में लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इस वजह से लोग सड़कों में चलने से कतराने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पशुओं को एकत्रित कर गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें