फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हवान, हरलोग और सरयूंन खास में बच्चों को बांटे स्कूल बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम पंचायत हवान, हरलोग और सरयूंन खास में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से संचालित एक से श्रेष्ठ समग्र शिक्षा केंद्रों में बच्चों को स्कूल बैग और पढ़ाई से संबंधित सामग्री वितरित की गई। शैक्षणिक सामग्री मिलने पर नन्हे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और केंद्रों से जुड़े लोगों ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मददगार हैं। इस अवसर पर हवान पंचायत प्रधान परमजीत, पूर्व उपप्रधान पवन, अनिल कश्यप, हरलोग के उपप्रधान दिनेश और सरयूंन खास पंचायत प्रधान संतोष कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर अनिल शर्मा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें