फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सतपाल वर्धन दूसरी बार प्रधान, चेन सिंह चुने गए उप प्रधान

Fri, 14 Nov 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि सेवा सहकारी समिति घुमारवीं की प्रबंधक कमेटी का चुनाव संपन्न
विज्ञापन

अंकेक्षण निरीक्षक की निगरानी में कराए गए चुनाव



संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं कृषि सेवा सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनावी बैठक की अध्यक्षता सहकारी सभाएं बिलासपुर की अंकेक्षण निरीक्षक शैलजा शर्मा ने की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमों के अनुसार संचालित करवाया।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से सतपाल वर्धन को दूसरी बार कमेटी प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं चेन सिंह को उप प्रधान पद पर चुना गया। नई कार्यकारिणी में प्रेमलाल, विक्रांत ठाकुर, रविंद्र कुमार, ब्रह्मदास और मिल्खी राम को सदस्य बनाया गया। सतपाल वर्धन ने सभी सदस्यों का आभार जताा। कहा कि समिति किसानों के हितों को प्राथमिकता देती है और आगे भी कृषि आधारित सुविधाओं को और मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने वादा किया कि खाद-बीज वितरण, कृषि उपकरण उपलब्धता और किसान कल्याण योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। निरीक्षक शैलजा शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण कृषि तंत्र की रीढ़ होती हैं। उन्होंने समिति को पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर समिति के सचिव निर्मल और सहसचिव राज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें