फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में कल होगी सरदार <bha>@</bha> ऑफ 150 एकता पदयात्रा

Sat, 22 Nov 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में मेरा युवा भारत बिलासपुर 24 नवंबर को झंडूता में सरदार एट दी रेट ऑफ 150 एकता पदयात्रा का आयोजन कर रहा है। यह जानकारी मेरा युवा भारत बिलासपुर की जिला युवा अधिकारी दीप माला ने दी।
विज्ञापन

बिलासपुर में त्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा को झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह पदयात्रा झंडूता स्कूल से शुरू हो कर झंडूता काॅलेज तक जाएगी व फिर वापस स्कूल पहुंच कर यात्रा समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया है। दीप माला ने बताया कि इस मंत्र के सूत्रधार सरदार पटेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तर की पदयात्राएं निकलेंगी। इन यात्राओं का समापन 6 दिसंबर को गुजरात में सरदार पटेल की भव्य मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक निकलने वाली 152 किलोमीटर लंबी एकता पदयात्रा के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें