फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा में घर से चूरापोस्त, चरस, अफीम और चिट्टा बरामद

Sat, 22 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अतिरक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी।
विज्ञापन
पीएचक्यू के आदेश पर चलाई विशेष मुहिम के तहत पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार में चिन्हित व्यक्ति को किया गिरफ्तार
एएसपी बोले, आरोपी नशे की सप्लाई और स्थानीय स्तर पर वितरण में है सक्रिय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेशभर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बिलासपुर पुलिस ने डियारा सेक्टर में बड़ी कार्रवाई की। शनिवार सुबह एक घर में दबिश देकर पुलिस टीम ने चूरापोस्त, चरस, अफीम और चिट्टा बरामद किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क के बड़े सिरों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।
शनिवार सुबह प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जिला पुलिस को विशेष दबिश के आदेश जारी हुए। आदेश मिलते ही थाना सदर के प्रभारी हरकत में आए और पुलिस चौकी शहर को टीम तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद एएसआई विजय सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार और आरक्षी मुनीष कुमार रोटरी चौक पहुंचे, जहां थाना प्रभारी हरनाम सिंह पहले से मौजूद थे। मौके पर ही एसएचओ ने ऑपरेशन की पूरी योजना बनाई और दो टीमों का गठन किया। दबिश पार्टी को घर की तलाशी का जिम्मा दिया गया। कॉर्डन पार्टी को चारों ओर घेराबंदी कर किसी के भी भागने से रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद दोनों टीमों ने डियारा सेक्टर स्थित अमित किशोर पुत्र कन्हैया किशोर के घर को चिह्नित कर दबिश दी। दबिश के दौरान एक ही घर से चार तरह का नशा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग श्रेणियों के नशीले पदार्थ बरामद किए। इसमें 376.39 ग्राम चूरापोस्त, 16.57 ग्राम चरस, 1.47 ग्राम अफीम, एक ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशों पर यह दबिश दी गई। सदर थाना टीम ने चिह्नित व्यक्ति के घर जब दबिश दी तो वहां से चार तरह के नशीले पदार्थ बरामद हुए। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कहा कि आरोपी नशे की सप्लाई और स्थानीय स्तर पर वितरण में सक्रिय है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया जाता था और किसे बेचा जाता था। कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान और अधिक तेज किया जाएगा। लोगों से अपील की है कि नशा बेचने या वितरण संबंधी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें