फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्र परिषद के चुनाव में सारांश अध्यक्ष और दिशिता बनीं उपाध्यक्ष

विज्ञापन
भराड़ी स्कूल में बच्चों को वर्दियां भेंट करते सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रोशन लाल ठाकुर ने स्कूल को 30 खेल वर्दियां भेंट कीं।
विद्यालय परिवार ने उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। रोशन लाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अनुशासित व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र परिषद के चुनाव भी करवाए गए। इसमें कक्षा 12वीं के छात्र सारांश को अध्यक्ष और कक्षा 10वीं की छात्रा दिशिता को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया राजनीति शास्त्र प्रवक्ता चंदर शेखर और भूगोल प्रवक्ता हंस राज शांडिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा और स्कूल स्टाफ ने रोशन लाल ठाकुर का आभार जताया और नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें