फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धौन कोठी पंचायत की नई प्रधान सपना देवी ने संभाला कार्यभार, मेधावी बेटियों को दी बधाई

Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
धौन कोठी पंचायत में मेधावी बेटियों को सम्मानित करते पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मेधावी बेटियों को दी बधाई, प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बताया प्रेरणा स्रोत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत धौन कोठी की नवनिर्वाचित प्रधान सपना देवी ने मंगलवार को विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पंचायत की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को भी बधाई दी गई।
विज्ञापन

हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नविता शर्मा पुत्री अंजू देवी एवं प्रद्युमन शर्मा, गांव कनौण ने प्रदेश भर में नौवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं महिमा पुत्री सोनिका देवी एवं राजीव शर्मा, गांव कनौण ने प्रदेश में 11वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके अलावा एमबीबीएस के लिए चयनित हर्षिता पुत्री अंजू देवी एवं प्रद्युमन शर्मा तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के विज्ञान संकाय (बीएससी) में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शगुन पुत्री सीमा देवी एवं संजीव कुमार को भी क्षेत्रवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित प्रधान सपना देवी और उपप्रधान छोटा राम ने कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलती है और वे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। कार्यभार संभालने के बाद प्रधान सपना देवी ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान रूप से कार्य करेंगी। इस अवसर पर वार्ड सदस्य खीमा देवी, सिमरू देवी, लालमन, फूला देवी, आशीष शर्मा, कमलेश कुमारी, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राकेश पाठक, रामदास शास्त्री, बलदेव सिंह वर्मा, रामदास ठाकुर, करतार, जोगेंद्र सिंह, गोरखु राम शास्त्री, अंकुश कौशल और लेखराम ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें