फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संदीप तलवंडी ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मोरसिंघी नलवाड़ मेले का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी में चल रहे मेले में आयोजित दंगल का खिताब संदीप तलवंडी ने अपने नाम किया। मेले के समापन पर मेला मैदान से अखाड़े तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले का समापन धूमधाम से किया गया। समापन अवसर दंगल का आयोजन किया गया। बड़ी माली के फाइनल में संदीप तलवंडी ने दिल्ली के नरेश को हराया। वहीं छोटी माली के फाइनल में कैथल के रमन ने कपूरथला के सुनील को मात दी। बड़ी माली के पहलवान को 15 हजार रुपये व गुर्ज और उपविजेता 13 हजार रुपये इनामी राशि दी गई। छोटी माली के विजेता नौ हजार रुपये और गुर्ज, उप विजता को आठ हजार रुपये इनाम दिया गया। 14 साल से कम आयु वर्ग में दाबला के मोहित ने दांडी गांव के स्वास्तिक को मात दी। दंगल के मुख्य रेफरी अजय कुमार और देशराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर रमेश कुमार कैंथ और समाजसेवी रामचंद बरूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पहलवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल चौहान, अच्छर पाल चौहान, भगत राम शर्मा, शहजाद चौहान और रोशन लाल धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें