-डाइट जुखाला में आपदा प्रबंधन पर भाषण स्पर्धा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में प्रशिक्षणार्थियों को आपदाओं के बारे में सजग बनाने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने किया।
प्रतियोगिता में संचिता शर्मा ने पहला, कंचन ने दूसरा, निशा और नेहा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षणार्थियों को आपदाओं के प्रति संवेदनशील और सचेत रहने का आह्वान किया। आपदा प्रबंधन के समन्वयक राकेश ठाकुर ने बताया कि आपदा प्रबंधन पर समुदाय की तैयारी, विगत आपदाओं से सीखे जाने वाले सबक, आपदाओं के मनोवैज्ञानिक और सामाजिक प्रभाव एवं भावी पीढि़यों को आपदा प्रबंधन पर तैयार रहने जैसे विषयों पर सभी सदनों के प्रशिक्षुओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्थान के उप प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आपदाओं के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, संतोष चंदेल, सोमदत्त कालिया, रविंद्र ठाकुर, डॉ. पुष्पराज, डॉ. नीलम शर्मा, दिग्विजय मल्होत्रा, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।