- अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में विज्ञान मेला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में साप्ताहिक विज्ञान मेले के समापन समारोह में प्रो. केएस वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि, शिक्षाविद अमरनाथ धीमान ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने मुख्य अतिथि प्रो. के एस वर्मा व विशिष्ट अतिथि अमरनाथ धीमान को स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञान मेला और ईको क्लब प्रभारी शालिनी कौंडल ने मुख्य अतिथि, उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों को विज्ञान मेले के बारे में जानकारी दी। साप्ताहिक विज्ञान मेले के दौरान बच्चों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिकल ओलंपियाड में भाग लिया। समापन समारोह में पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर एक दिवसीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल जैसे स्पीति वैली का इकोसिस्टम, ऑटोमेटिक इरिगेशन सिस्टम, वॉटर फाउंटेन, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, सोलर लाइट सिस्टम, मिनी कूलर वाटर साइकिल सोलर सिस्टम, फूड चेन ग्रीनहाउस, इत्यादि विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में लगाए। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी में संचित महाजन, ध्रुव वशिष्ठ व सुमित प्रथम, वंशिका गौतम, पलक राणा दूसरे, सारिका चंदेल व सृष्टि तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर विंग विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रिद्धिमा नैतिक वशिष्ठ ने प्रथम, स्मृति पराशर अग्रिम ने दूसरा, अनमोल शर्मा अभिकल्प ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर विंग विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सेजल, समीक्षा शर्मा, मानसी शर्मा, श्रेया शर्मा व काव्या शर्मा ने प्रथम स्थान, अंशिका, मनस्वी शर्मा, मितुल वशिष्ठ,शर्मिष्ठा व काव्य ने दूसरा स्थान, राधिका देवी, शानवी सिंह, सात्विक शर्मा, शिवांश नड्डा और राघव ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राइमरी विंग विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अंश गौतम, प्रियांशी शर्मा, मनन ठाकुर, सिमरन ने प्रथम स्थान, कर्तव्य चंदेल,देवांश ढटवालिया, मनास्विनी व संकल्प ने द्वितीय, अथर्व, तनीषा, शिवांशी, अभिमन्यु धीमान तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान एक्टिविटी में हर्षिता प्रथम, सारिका चंदेल द्वितीय और पलक राणा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर विंग विज्ञान एक्टिविटी में किंजल ढ़टवालिया ने प्रथम, कृतिका धीमान द्वितीय, भूमिका ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर विंग विज्ञान एक्टिविटी में अंशिका प्रथम, शौर्य शर्मा द्वितीय और वैभव खजुरिया तीसरे स्थान पर रहे। प्राइमरी विंग विज्ञान एक्टिविटी में रक्षिता शर्मा ने प्रथम, काव्य जस्सल ने दूसरा व काश्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैथमेटिकल ओलंपियाड में कक्षा प्रथम से लेकर के जमा दो तक के सभी बच्चों ने भाग लिया।