घुमारवीं शहर में टीम के पदाधिकारी दुकान में तेल का सैंपल लेते हुए
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने घुमारवीं शहर की दुकानों से राशन के 71 सैंपल भरे। टीम के शहर में दस्तक देने के साथ दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान विभाग द्वारा भरे गए सैंपलों में दो फेल हुए हैं। जिस पर विभाग ने संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार टीम ने शहर की हर छोटी व बड़ी दुकानों से तेल के सैंपल लिए। टीम ने पूरे शहर से दिनभर 71 सैंपल भरे। जिनमें 69 सैंपल पास हो गए तथा दो सैंपल फेल हुए। फेल हुए सैंपल के तेल को मौके पर ही फेंकवा दिया गया। वहीं टीम ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी। सभी सैंपल मोबाइल टेस्टिंग बैन के कर्मचारियों द्वारा लिए गए। जिनमें फूड एनलाइजिस्ट अक्षय कुमार व लैब अटेंडेंट चंदन कुमार मौजूद रहे। फूड एनलाइजिस्ट अक्षय कुमार ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह का औचक निरीक्षण शहर में किया जाएगा। जो लोग चंद पैसों के खातिर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें नहीं बख्शा जाएगा।