सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 34 लाख 21 हजार रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इसका निर्णय उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता नवीन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए टैंक से सीधी पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए सीएमओ से शीघ्र पैसों का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा बिजली की समस्या दूर करने के लिए इन्वर्टर, लैब के लिए एनलाइजर, वार्ड के लिए फिल्टर वाटर, रोगियों की रिपोर्ट को ऑनलाइन करने के लिए कंप्यूटर लगाना, डेंटल कुर्सी को दुरुस्त करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आरकेएस के तहत रखे गए पांच कर्मचारियों के मानदेय में 20 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी की जाएगी।
बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता डॉ. अरविंद टंडन, आरकेएस समिति के सचिव डॉ. दीक्षा शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी निर्मला जिला परिषद वंदना, चुनी लाल, संजय रघु, नीलम शर्मा, सोमा देवी, कृष्णा देवी, राकेश शर्मा, कश्मीरी देवी, राजेश चंदेल, नागेंद्र कुमार, कश्मीर सिंह, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह, आशा राम, सुभाष मौजूद थे।