फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण में साक्षी, लघु नाटिका में रूपाली की टीम अव्वल

Wed, 07 Jan 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डाइट जुखाला में आयोजित एड्स जागरूकता कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: डाइट।
विज्ञापन
छात्रों को नशे, एड्स से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

डाइट जुखाला में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को एड्स और नशे के प्रति जागरूक किया। साथ ही इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। इस दौरान डाइट के प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, लघु नाटिका के माध्यम से एड्स हेतु जानकारी सभी के साथ साझा की। इस अवसर पर 10 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें साक्षी शर्मा ने पहला, अरविन कुमारी ने दूसरा और प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लघु नाटिका में रूपाली एवं सहेलियों ने पहला, रितु एवं सहेलियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग के छात्र एवं छात्राओं को को भी पुरस्कृत किया गया। उप शिक्षा निदेशक ने बच्चों को उनके इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी और आह्वान किया कि वह इस जानकारी को अपने आस पड़ोस, अपने गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा की एड्स एवं नशा दोनों में बचाव ही समझदारी है उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता छात्र एवं छात्राओं को इनाम देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संजय शामा, दिग्विजय मल्होत्रा, कुलदीप धीमान, राकेश ठाकुर, अतुल शर्मा, चंद्रकांत भारद्वाज, विजय कुमार, संदीप गौतम, सतीश कुमार, कार्यक्रम की समन्वयक कमलेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें