फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर को मिला स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय

Wed, 07 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर न्यायालय परिसर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन

वर्तमान में बिलासपुर सिविल एवं सत्र मंडल में कुल 28,859 मामले लंबित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय परिसर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिलासपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बिलासपुर जिले में लंबित मामलों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि इससे मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और आमजन को शीघ्र, सुलभ एवं प्रभावी न्याय प्राप्त होगा। यह पहल न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर ज्योत्सना सुमंत डडवाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में बिलासपुर सिविल एवं सत्र मंडल में कुल 28,859 मामले लंबित हैं, जिनमें 9,235 सिविल, 19,624 फौजदारी मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय केवल 15 दिनों के कैंप के माध्यम से संचालित होता था, जबकि अब स्थायी न्यायालय की स्थापना से प्रतिदिन नियमित सुनवाई संभव हो सकेगी। इससे मामलों के शीघ्र निस्तारण में सहायता मिलेगी और वादकारियों को समयबद्ध न्याय मिलेगा। बार एसोसिएशन बिलासपुर के अध्यक्ष एसएल ठाकुर ने स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय की स्थापना के लिए उच्च न्यायालय का आभार जताया। उन्होंने इसे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों दोनों के हित में एक दूरदर्शी और स्वागतयोग्य निर्णय बताया। इस अवसर पर नव नियुक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीश भारद्वाज ने अपने पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. मोहित बंसल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षी शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सोनिया गुप्ता, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राघव गुप्ता सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें