फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता में साक्षी अव्वल

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी, रोड सेफ्टी क्लब । स्रोत : कॉल
विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं के सड़क सुरक्षा क्लब ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने की।
क्लब के संयोजक डॉ. रवींद्र ने बताया कि इस दौरान निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, कविता वाचन, भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। निबंध लेखन में कर्मजीत कौर पहले, प्रियंका दूसरे और पलक तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में साक्षी ठाकुर पहले, पलक शर्मा दूसरे और नाजिया तीसरे स्थान पर रही। कविता वाचन स्पर्धा में प्रिया ठाकुर पहले, शैल्जा दूसरे और अंकुश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ठाकुर पहले, सुनाक्षी शर्मा दूसरे और अनमोल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन में पलक शर्मा पहले, तमन्ना दूसरे और मनीषा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए कॉलेज परिसर से लेकर घंडालवीं चौक तक जागरुकता रैली निकाली गई। प्राचार्य ने कहा कि सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि अपने और दूसरों के जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह नशीले पदार्थों से दूर रहे और अपने उज्जवल भविष्य पर ध्यान दें। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें