फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में साहिल, अनिल विजेता

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी के मटोली मैदान दगडाहन में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अव
विज्ञापन
दगडाहन में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयना देवी जी के मटोली मैदान दगडाहन में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से हुई।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल में दमखम दिखाया। अंडर-30 बैडमिंटन में साहिल, अनिल की जोड़ी ने पीयूष और विकास को पराजित किया। सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में बचितर सिंह, पुष्प राज की टीम ने राकेश, सुनील की टीम को हराया। वॉलीबाल में दगडाहन विजेता और ज्योर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में ज्योर की टीम विजेता रही। समापन समारोह में प्रताप सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रॉयल यूथ क्लब के सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। उन्हें शारीरिक मजबूती भी मिलती है। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रॉयल यूथ क्लब के प्रधान रविंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें