फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सफाई कर्मचारी की बेटी बनी मल्टी टैलेंट रियलिटी शो की उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- आंचल के पिता डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने का करते हैं काम
विज्ञापन

- कन्या पाठशाला में पढ़ने वाली आंचल को उप प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
- कहीं से भी नहीं ली डांस की कोचिंग, मोबाइल और टीवी की मदद से सीखा
- पंजाब के संगरूर में हुआ किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले का डांस कंपटीशन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किसी काम या शौक के प्रति जुनून और लगन हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती। बिलासपुर शहर में डोर-टू-डोर उठाने का काम करने वाले एक सफाई कर्मी की बेटी ने इसे साबित कर दिखाया है।
विज्ञापन

साधन विहीन होने के बावजूद पंजाब के संगरूर में आयोजित मल्टी टैलेंट रियलिटी शो किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले के डांस कंपटीशन में आंचल प्रथम उपविजेता रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली आंचल को शनिवार को उप प्रधानाचार्य राकेश भारद्वाज ने सम्मानित करके पीठ थपथपाई। बिलासपुर शहर को साफ-सुथरा बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पप्पू की बेटी आंचल को नृत्य का शौक है। अहम बात यह है कि उसने कहीं भी डांस की कोचिंग नहीं ली। वह खुद ही टीवी या मोबाइल की मदद से डांस का अभ्यास करती रही हैं। आंचल ने मल्टी टैलेंट रियलिटी शो के ऑडिशन में भाग लिया था। डांस की शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत इस होनहार बेटी का न केवल चयन हुआ, बल्कि अलग-अलग पड़ावों को पार करते हुए वह ग्रैंड फिनाले तक भी पहुंची। पंजाब के संगरूर में आयोजित रियलिटी शो किसमें कितना है दम के सीजन-10 के ग्रैंड फिनाले में हिमाचल के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई प्रतिभागियों ने भी जगह बनाई थी। इससे घबराए बिना आंचल ने डांस की शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हालांकि वह विजेता बनने से चूक गई, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से उसने प्रथम उप विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। उपप्रधानाचार्य राकेश भारद्वाज ने आंचल को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करने के साथ ही उसके पिता पप्पू और माता सानिया को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह होनहार छात्रा बेहद प्रतिभाशाली है। कहीं से भी कोचिंग लिए बगैर उसने अपनी मेहनत और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है। भविष्य में बेटी निश्चित तौर पर इससे भी आगे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें