फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ ने एक माह में काटे 400वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। जिले में अधूरे दस्तावेज, बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग व टैक्सियों के रूप में दौड़ने वाले निजी वाहन चालकों पर आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कुल्लू की टीम ने एक माह में करीब चार सौ से ज्यादा गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाई पर जहां निजी वाहन चालकों के होश उड़ गए हैं। वहीं टैक्सी चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्पेशल फ्लाईंग का जोनल कार्यालय कुल्लू में स्थित है। जबकि यह कार्यालय मंडी में होना चाहिए। कुल्लु से जिला बिलासपुर के लिए उडन दस्ते को आने में बहुत समय व काफी दूरी तय करनी पड़ती है। तब तक अवैध रूप से कार्य कर रहे निजी वाहन अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं। देव भूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन बरठीं के प्रधान एमएस ठाकुर, उपप्रधान अनूप जम्वाल, गूग्गा जाहरवीर टैक्सी यूनियन भराड़ी के प्रधान सुरेश कुमार, प्रशांत कुमार, बाबा बालक नाथ टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान विनोद कुमार व टैक्सी यूनियन कंदरौर के प्रधान विनोद कुमार सहित अन्य टैक्सी ऑपरेटरों ने सरकार से मांग की है कि आरटीओ कुल्लु के कार्यालय को कुल्लु से स्थानांतरित कर मंडी में किया जाए। ताकि निर्धारित समय पर टीम गंतव्य स्थान पर पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि जिला से मंडी की दूरी जहां साठ किलोमीटर के लगभग है। वहीं कुल्लु की दूरी इससे दो गुणा और बढ़ जाती है। जिला भर के टैक्सी ऑपरेटरों ने कुल्लु से कार्यालय को स्थानांतरित कर मंडी में करने की मांग की है। ताकि समय रहते अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर कार्रवाई कर टैक्सी चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें