फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोलधा, डंगार पंचायत में खेल मैदान लिए 15-15 लाख रुपये जारी

Thu, 23 Jan 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-चारों विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे एक-एक खेल मैदान
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम सोलधा और डंगार में खेल मैदान बनाने के लिए 15-15 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। शीघ्र ही इन खेल मैदान का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनाया जाएगा। योजना के तहत घुमारवीं विस के तहत डंगार और श्री नयना देवी जी विस के तहत सोलधा जिले में चार खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। वहीं झंडूता और सदर में अभी इसका चयन किया जाना बाकी है। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को उजागर करने और उन्हें अच्छा प्लेटफार्म देने के यह कदम उठाया गया है, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर अच्छा खेल मैदान उपलब्ध हो। बता दें कि दिसंबर 2023 में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने सोलधा पंचायत में खेल मैदान के लिए निरीक्षण किया था। साथ ही विधायक रणधीर शर्मा ने भी इस मैदान को बनाने के प्रयास किए। सोलधा पंचायत में कटल नामक स्थान पर इसके लिए 13 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। यह मैदान आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ताकि युवाओं को अच्छी सुविधा मिल सके। पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा ने बताया कि यह पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विधायक रणधीर शर्मा और उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक का आभार जताया है। उधर, जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि दोनों मैदान के लिए 15-15 लाख रुपये खेल विभाग की ओर से जारी हुए हैं। शीघ्र सभी औपचारिकताएं पूरी कर खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें