फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंठ कट जाए तो रोटरी इंटरनेशनल करवाएगा प्लास्टिक सर्जरी : सहदेव

Thu, 23 Jan 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
रोटरी क्लब आदमपुर-जालंधर के सहायक गवर्नर विजय सहदेव को सम्मानित करते रोटरी क्लब बिलासपुर के पदा
विज्ञापन
- रोटरी क्लब आदमपुर-जालंधर के सहायक गवर्नर विजय सहदेव बिलासपुर पहुंचे
विज्ञापन

- दोनों क्लबों के पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को एक-दूसरे से किया साझा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रोटरी क्लब आदमपुर-जालंधर के सहायक गवर्नर विजय सहदेव बिलासपुर पहुंचे। रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रधान सुनित गुप्ता, पूर्व प्रधान टीसी सैणी, पूर्व प्रधान विनोद कौशल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

दोनों रोटरी क्लबों ने अपनी-अपनी गतिविधियों और सेवा कार्यों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। विजय सहदेव ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल ने दो बड़े सेवा कार्य शुरू किए हैं। किसी भी व्यक्ति का यदि होंठ कट गया हो तो उसकी प्लास्टिक सर्जरी का सारा खर्च रोटरी इंटरनेशनल उठाता है। बच्चों के दिल में छेद के ऑपरेशन और कट चुकी टांग या बाजू के साथ पर असली की तरह ही कार्य करने वाली कृत्रिम टांग और बाजू भी रोटरी क्लब अपने खर्चे पर लगवाता है। उन्होंने रोटरी क्लब बिलासपुर से अनुरोध किया कि वह यदि ऐसे किसी जरूरतमंद को अपने आसपास पाएं तो उसे रोटरी इंटरनेशनल से उपरोक्त लाभ दिलवा कर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना बड़ा योगदान दें। सुनित गुप्ता ने उन्हें बताया कि रोटरी क्लब बिलासपुर कई सेवा कार्यों को अंजाम दे रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों और स्कूलों में लाखों रुपये खर्च कर वाटर कूलर और पानी की टंकियां क्लब ने लगवाई हैं। इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करना, छात्रवृत्तियां देना, उन्हें शिक्षण सामग्री देना जैसे अनेकों कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें