फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्रा को थप्पड़ मारने के मामले में केस दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कल्लर स्कूल में सातवीं की छात्रा के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन

-मेडिकल जांच के बाद शुरू होगी आगामी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में एक अध्यापक द्वारा छात्रा की पिटाई के मामले में पुलिस थाना घुमारवीं में अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जुवेनाइल एक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने घुमारवीं थाना पहुंचकर अध्यापक पर बेटी की पिटाई करने का आरोप लगाया है। स्कूल में मामले पर कोई उचित कदम न उठाने के बाद उन्होंने घुमारवीं थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल में एक अध्यापक ने बिना कारण बेटी की पिटाई कर दी। इस दौरान अध्यापक ने छात्रा के मुंह पर लगातार करीब 15 थप्पड़ मारे, जिससे उसके कान में सूजन आ गई। पिता का कहना था कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वह बच्ची को लेकर उसकी जांच करवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए, जहां डॉक्टर से उसकी जांच करवाई तो डॉक्टर ने कान में सूजन की पुष्टि की। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की एक टीम ने भी स्कूल का दौरा कर बच्ची और उसके परिवार से बातचीत की थी और उन्होंने अध्यापक के बयान भी दर्ज किए थे। स्कूल प्रबंधन में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास किया था, लेकिन बच्ची के माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता के बयान के आधार पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्रा का सिविल अस्पताल घुमारवीं में मेडिकल करवाया गया है। जहां से चिकित्सक द्वारा उसे ईएनटी बिलासपुर रेफर किया गया है। अब छात्रा को बिलासपुर अस्पताल ले जाकर उसके कान की जांच करवाई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें