फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता में छह वर्ष में हुआ अथाह विकास, कई विकासात्मक परियोजनाएं बनीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इसी के मद्देनजर झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। पिछले छह वर्ष में इस विधानसभा क्षेत्र में 10 नई सड़कें बनाई गई हैं। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस क्षेत्र के लिए छह और सड़कें मंजूर हुई हैं। सभी सड़कों को पक्का करवाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बड़गांव गलू पंचायत की बुखर सड़क को इसी साल पक्का करवाने का वादा भी किया।
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत मंगलवार को बुखर और बच्छरेटू में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले 6 वर्ष में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जितना विकास इस अवधि में हुआ है, उतना पिछले 50 वर्ष में भी नहीं हुआ था। बागछाल पुल और कुटबौंगड़ पेयजल योजना जैसे कई बड़े विकासात्मक प्रोजेक्ट इन छह साल में ही सिरे चढ़े हैं। कोटधार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की योजना पर जल्द काम शुरू होगा। यह सब केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से संभव हो पाया है। भाजपा के लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है। हर वर्ग के हित में चलाई गई विभिन्न योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं। इस बात को देश की जनता भी बखूबी समझ चुकी है। यही वजह है कि लोकसभा में भाजपा की सीटों का आंकड़ा दो से बढ़कर 300 को पार कर चुका है। इसी साल होने वाले चुनाव में भाजपा कम से कम 400 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर से जनकल्याणकारी सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि यह पार्टी केवल व्यक्तिगत स्वार्थ पूरे करने तक सीमित है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गारंटियों का झांसा देकर सत्ता हासिल कर ली थी। उन्होंने लोगों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कहा कि बहुप्रतीक्षित घड़ी अब आ रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह 12 से 21 जनवरी तक अपने घरों या आसपास के स्थानों पर स्थित मंदिरों में सफाई करके उनका सौंदर्यीकरण करें। 22 जनवरी को विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना करके वे इस गौरवशाली पल के भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें