फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेठवीं-लंजता-बेला सड़क होगी अपग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विकास कार्यों में तेजी लाएं। जो कार्य शेष बचे हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। मंत्री राजेंद्र गर्ग घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैैठक कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़कों के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घुमारवीं विस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नाबार्ड के तहत सात सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चार सड़कों को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही इन सड़कों का काम शुरू कर दिया जाएगा। लेठवीं-लंजता-बेला सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। इस पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि चोखणा-ढलोह-जोल हमीरपुर जिला की सीमा तक बनने वाली सड़क पर चार करोड़ 50 लाख रुपये, एनएच 103 से भगड़वान-ललवान सड़क पर दो करोड़ 75 लाख रुपये और घुमारवीं-टिक्कर-सिल्ह वाया मरहोल, सोई, रोपड़ी सड़क पर लगभग तीन करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा तीन सड़कों की डीपीआर तैयार कर दी है। जिन्हें स्वीकृति के लिए शीघ्र भेजा जाएगा। इनमें पन्याला-तिउन-खास सड़क पर लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये, डिंगू-सिकुड़ी सड़क पर एक करोड़ 75 लाख रुपये और बरोटा-डूमेहर-उनडा सड़क पर लगभग दो करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. दीपक कपिल और एसडीओ ई. एमएल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें