फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ करोड़ से बनेगा पंजाब से जोड़ने वाला कोलांवाला टोबा-नयनादेवी मार्ग

विज्ञापन
कोलांवाला टोबा सड़क निर्माण को लेकर डायरेक्टर प्रदेश सड़क संरचना विकाश निगम पवन शर्मा की अगुवा? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी को पंजाब से जोड़ने वाला कोलांवाला टोबा-श्री नयना देवी मुख्य मार्ग विश्व बैंक सड़क निर्माण के मापदंडों के अनुसार बनकर तैयार होगा। इस पर लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में बनने वाली हिमाचल की पहली ऐसी सड़क होगी जिसमें सिंहद्वार, स्वागत द्वार, प्राकृतिक जलस्रोतों का जीर्णोद्धार, सड़क किनारे छायादार पेड़, सड़क पर मूलभूत सुविधाएं, लाइटें, फुटब्रिज, भूस्खलन की रोकथाम के लिए बायो इंजीनियरिंग से भूमि कटाव की रोकथाम, भव्य बस स्टॉप शामिल हैं। जहां से हिमाचल सीमा शुरू होती है वहां पर एक भव्य सिंहद्वार का निर्माण होगा। इसमें बूम ट्रैफिक कंट्रोल और केबिन भी बनेगा। विश्व स्तरीय सड़क निर्माण किया जाएगा। एक टीम चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदेश सड़क संरचना विकास निगम शिमला पवन शर्मा के नेतृत्व में श्री नयना देवी पहुंची। उन्होंने सड़क का कोला वाला टोबा तक निरीक्षण किया।
चीफ इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि विश्व सड़क सुधार योजना के तहत एचपी आरआईडीसी के तहत वर्ल्ड बैंक से इस सड़क का भव्य निर्माण होगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ बायो इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से भूमि कटाव की रोकथाम की जाएगी। सड़क का निर्माण विश्व बैंक के मापदंडों के अनुसार होगा। जो श्रद्धालु दंडवत करते हुए माता के दरबार में आते हैं, उनकी सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। उनके लिए पैदल पथ का निर्माण होगा। फुट ब्रिज बनाया जाएगा। इसे पूरी तरह से कवर किया जाएगा। रेलवे स्टेशन के साथ भी इस रास्ते को जोड़ा जाएगा। संपर्क मार्ग पर भी जो तंग मोड़ हैं उन्हें चौड़ा किया जाएगा। सर्कुलर रोड का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। फॉरेस्ट क्लीयरेंस ली जाएगी और प्राइवेट जमीन वालों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम सुभाष गौतम से चर्चा की है। मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा को भी निर्देश दिया है कि वह इस सड़क का रेवन्यू रिकॉर्ड विभाग को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें