फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गेहड़वीं-औहर सड़क की उखड़ी टारिंग, जगह-जगह पड़े गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
छह किलोमीटर मुख्य सड़क में लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

विभाग से उठाई शीघ्र मरम्मत करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत गेहड़वीं से बाया बरसंड, औहर तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढों, उखड़े पत्थरों और खराब टारिंग के कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अमरनाथ, सुभाष, संजू, भूपेश और देशराज ने कहा कि सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो आगे और बड़ी समस्या हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से आग्रह किया कि इस सड़क की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं सहायक अभियंता झंडूता रितेश ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। जल्दी ही इस सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें