फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जानलेवा बनी सेर-तुगड़ी-सुन्हाणी सड़क

Fri, 19 Feb 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता तहसील के तहत सेर-तुगड़ी-सुन्हाणी सड़क लोगों के लिए खतरा बन गई है। सड़क पर पड़े गहरे गड्डों से हालत इतनी खस्ता हो चुकी है, हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


सड़क के खस्ताहाल होने से वाहनों को भी काफी नुकसान हो रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर दो पहिया वाहन चलना मुश्किल हो गया है। करीब चार किलोमीटर इस सड़क पर रोजाना वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है।

स्थानीय लोगों राजेश गौतम, अजय, संजय, अनिल, अमीचंद, हेमराज, ज्ञान चंद, प्यारे लाल, अशोक, अरविंद, राकेश और सुरेश का कहना है कि उक्त सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों के कारण स्थिति और चिंताजनक हो गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की हालत को सुधारा जाए।

पीडब्ल्यूडी घुमारवीं के अधिशासी अभियंता पीसी वर्मा ने बताया कि सड़क का कार्य ठेकेदार को सौंपा गया है। संबंधित ठेकेदार को अप्रैल माह तक सड़क की टारिंग करने का समय दिया गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें