फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नंगल–बरमला मार्ग पर पहाड़ दरका, एक दर्जन गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालथाई–समतैहण सहित औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित, मशीनें लगाकर मार्ग बहाली का काम शुरू
विज्ञापन

मार्ग यातायात के लिए बंद, वाहन वैकल्पिक मार्गों से कर रहे आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी क्षेत्र के तहत नंगल से सटे गांव बरमला को औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई, समतैहण, गुरु का लाहौर सहित करीब एक दर्जन गांवों से जोड़ने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया। भूस्खलन से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे क्षेत्र का संपर्क टूट गया है। राहत की बात यह रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे किसी तरह का जानी-माली नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि यह हादसा दिन में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था, क्योंकि इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। समतैहण के ठाकुरद्वारा, ग्वालथाई स्थित औद्योगिक इकाइयों और ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का लाहौर में संगतों की आवाजाही का मुख्य रास्ता यही है। खास बात यह है कि गुरुद्वारा गुरु का लाहौर में दशम पातशाही साहिब गुरु गोबिंद सिंह के विवाह समारोह के उपलक्ष्य में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना थी, जिनमें अधिकांश इसी मार्ग का उपयोग करने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सड़क के बीचोबीच गिरे मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात कर दी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ दिया गया है। मौके पर मौजूद एएसआई गुलामदीन ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है। मलबा हटाने के साथ ही पहाड़ी से और पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहाली पूरी होने तक प्रभावित मार्ग की ओर न आएं और वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें