बिलासपुर के छलोड़ में बारिश के बाद प्रभावित हुआ मकान। संवाद
बिलासपुर। जिले में हुई मूसलाधार बारिश से तीन दिन में 37 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी तक जिले में 10 सड़कें भूस्खलन से प्रभावित हैं और तीन मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हैं। वहीं एचआरटीसी के चार रूट अभी ठप पड़े हैं। भारी बारिश के चलते जिले में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। विभाग और निजी 37 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश से अभी तक 10 सड़कें प्रभावित हैं। इसमें तीन सड़कें पूरी तरह से बंद हैं।
ये सड़कें बंद
झंडूता से तलाई, नम्होल से डाबर और दयोध से लागघाट सड़कें बंद हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए समय लग सकता है। एचआरटीसी के चार रूट अभी तक बंद हैं। इनमें बिलासपुर से मनाली, टेपरा, चरण मोड़ और रामशहर बस सेवा बंद है। जिले में 15 आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। जल शक्ति विभाग की 20 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। हालांकि विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। बिजली बोर्ड के 27 खंभे और चार डीटीआर खराब हैं, इन्हें विभाग की ओर से ठीक किया जा रहा है।
बाक्स
14 करोड़ रुपये का लोक निर्माण विभाग को नुकसान
जिले में लोक निर्माण विभाग को करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को करीब 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं बिजली बोर्ड को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को 22 लाख और शिक्षा विभाग को 8.70 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बारिश के दौरान 17 कच्चे मकान, छह पक्के मकान, 11 रसोईघर, छह शौचालय और 42 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक व्यक्ति की नाले में बहने से जान गई है। सभी विभागों की ओर से राहत कार्य किया जा रहा है। सड़कों को खोलने का कार्य चल रहा है। साथ ही पेयजल योजनाओं को भी ठीक किया जा रहा है।