फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल-लदरौर सड़क 80 करोड़ रुपये की लागत से होगी डबललेन: गर्ग

विज्ञापन
दधोल-लदरौर सड़क डबल लेन का भूमि पूजन करने के बाद विधायक राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग ने रविवार को मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत गतवाड़-चकराणा वाया सुंगल, बाड़ा दा घाट-भयोल तथा कोठी-कामली तक तीन संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की समस्त पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा हैं ताकि लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं घरद्वार पर ही उपलब्ध करवाई जा सकें।
उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं। विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। लदरौर-हटवाड़-जाहू 10 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण पर 9.80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। वहीं 4 किमी बाड़ा दा घाट-सलाऔ सड़क के सुदृढ़ीकरण तथा विस्तार पर 2.50 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि दधोल-लदरौर सड़क को डबल लेन सड़क के रूप में स्तरोन्नत किया जाएगा और इस पर 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कहा कि जल्दी ही इस सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में गत वर्षों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 25 करोड़ रुपये और नावार्ड के तहत 24 करोड़ की राशि विभिन्न मौजूदा सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सुधार-विस्तार और चौड़ा करने पर खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें