बिलासपुर में गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव में भजन कीर्तन करते रागी।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं/बिलासपुर। बिलासपुर और ग्राम पंचायत डमली में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बिलासपुर गुरुद्वारा और रविदास मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं गुरु रविदास सुधार समिती धराड़सानी द्वारा गुरु रविदास मंदिर से धराड़सानी के गुरद्वारा तक शोभा यात्रा निकाली गई।
इस शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी की गई। मंदिर में शब्द कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति द्वारा लंगर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर समिति के उप प्रधान रत्तन लाल, प्यारे लाल, संजीव कुमार, रामचंद, दयाराम, पूर्ण चंद, सरोज कुमारी, तम प्यारी, कमला, मंगत राम, मंजू, दीपा देवी, भागों देवी, मोनू देवी, माया देवी, लीला देवी, हरी राम आदि मौजूद रहे।