फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता से भड़ोलीकला सड़क होगी एक साल में तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता से भड़ोलीकला सड़क को चौड़ा करने का कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग औपचारिकताएं पूरा करने में जुटा हुआ है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अप्रैल महीने से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस सड़क पर कुल दस करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। पहले उक्त सड़क 3 मीटर चौड़ी थी उसे बढ़ा कर अब 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। विधायक जेआर कटवाल ने इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत विधायक प्राथमिकता में डालकर दस करोड़ रुपये का प्रावधान करवाया है। इस सड़क के मांडवा पुल की पहाड़ी से बरसात और बारिश के मौसम में गिरने वाले मलबे और पत्थरों से भी लोगों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में सड़क पर पत्थर और मलबा गिरने से सड़क अवरुद्ध हो जाने से क्षेत्र के लोगों को उपमंडल कार्यालय आने के लिए आठ से दस किमी का सफर तय करना पड़ता है।
इससे भी लोगों को छुटकारा मिलेगा ।सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए विभाग पूरे जोर शोर से सड़क निर्माण कार्य की औपचारिकताएं पूरी करने में डटा हुआ है। अप्रैल माह में सड़क का कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि झंडूता से भड़ोलीकला सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। दस करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क को चौड़ा करने के साथ ही मांडवा पुल की पहाड़ी से गिरने वाले मलबे की रोकथाम होगी। विभाग निर्माण कार्य की औपचारिकताएं पूरी कर अप्रैल माह में कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें